कुछ दिनों से क्या लिखूं यह समझ नही आ रहा कुछ तबियत के मिजाज भी ठीक नही .. पर उससे ज्यादा बुरी कई चीजें हैं
जैसे ही गुमे शब्द मिलने लगेंगे मैं वापस आउंगी..
जैसे ही उन शब्दों को पिरो पाऊं मैं वापस आउंगी..
जैसे ही उन शब्दों का कोई मतलब बने मैं वापस आउंगी ..
जैसे ही वे शब्द कोई कहानी सुनाएँ मैं वापस आउंगी..
आप इन्तिज़ार करें या भूल जायें मुझे पर हाँ मैं वापस आउंगी..
Wednesday, July 2, 2008
कुछ दिनों से क्या लिखूं यह समझ नही आ रहा
Thursday, June 12, 2008
नारी सशक्तिकरण के बहाने
१ दृश्य एक : किसी व्यस्त रेलवे स्टेसन का टिकिट काउंटर . महिलाओं और पुरुषों के लिए बनी अलग लाइने.
अचानक एक महिला पुरुषों की लाइन की तरफ बढ़ती है कमेन्ट पास होतें हैं..क्यों मैडम यहाँ भी .
वैसे तो कारण साफ है महिलाओं की एक लाइन के बनिस्पत पुरुषों की ५ लाइने हैं और महिलाओं की लाइन इतनी लम्बी की तब तक पुरुषों की सभी ५ लाइने ख़त्म हो जाए.
-------------------------
दृश्य दो : एक लड़की लोकल बस मे अपने पुरूष मित्र के साथ बैठी हुयी दोनों के बिच करियर ओप्शन की चर्चा हो रही है.
लड़का कहता है - तुम लड़कियों को तो बहुत जल्दी रोजगार मिल जाता है .लड़की होने का खूब फ़ायदा उठाओ.
लड़की को नागवार गुजरा बोली- वह कैसे?
लड़का - देखो कुछ जॉब तो हम लड़को के लिए हैं ही नही ,जैसे नर्स ,एयर होस्टेस और रेसेपसनिस्ट के जोब्स वो तो तुम लड़कियों के लिए रखे ही हुए हैं.
लड़की- ऐसा कहीं सविधान मे तो नही लिखा न? अब हर कोई यही चाहता है की वह जहाँ जायें कोई लड़की मुस्कुरा कर उसका स्वागत करती हुयी मिले तो इसमे हमारा क्या दोष.यह मानसिकता भी तो तुम लोगों की पैदा की हुयी है.
लड़का -चाहें जो भी हो यह है तो सच न.
लड़की-पाश्चात्य देशो मे तो ऐसा नही होता इन जोब्स मे भी लड़के आते हैं
लड़का -पर हमारे यहाँ तो नही.
लड़की-पर इसमे हमारा क्या दोष ?
फ़िर दोनों के बीच चुप्पी . lovely kumari ka hindi blog
लोग आते गए कारवां बनता गया,आइये हम सब मिलकर लोगों के इस जस्बे को सेल्यूट करें
कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है.आज मैं इसी कहावत को अपने सामने चरितार्थ होते देख रही हूँ.आज से कुछ दिनों पहले यहाँ (धनबाद मे) एक 13 महीने की बच्ची का बलात्कार किया गया था.तब से उसकी हालत बहुत बिगडी हुयी थी.उसके ओपरेसन के लिए ६० हजार रुपये की जरुरत थी जो उसके गरीब माता पिता के लिए बहुत बड़ी बात थी.यहाँ के दैनिक हिंदुस्तान ने बच्ची के इलाज के लिए लोगों से सहायता की अपील की और आज सुबह तक करीब ३०-४० हजार हो चुके हैं.उतरोतर वृद्धि जारी है,आइये हम सब मिलकर लोगों के इस जस्बे को सेल्यूट करें,और उन मीडियाकर्मियों को उनके सार्थक प्रयास के लिए बधाई दें अगर आप कुछ मदद करना चाहें तो बच्ची का पता यह है
मनोज प्रसाद गुप्ता
सलानपुर बस्ती (कतरास एन एन सी )
पोस्ट - कतरासगढ़
थाना - कतरास (राम कनाली ओ पी )
जिला - धनबाद
८२८११३
झारखण्ड
lovely kumari ka hindi blog
Tuesday, June 10, 2008
want to send free sms !! Try this
फ्री SMS भेजें
आजकल फोन कंपनियों का बिल जिस गति से बढ़ता है उस गति से तो सावन की घांस भी न बढे.बेचारे हमारा ख्याल भी कितना रखते हैं कभी यह सेवा फ्री कभी वह टेरिफ, पर फ़िर भी बिल जस का तस.कहाँ से जेब कटती है यह उपभोक्ता को पता भी नही चलता.यह सब मार्केटिंग पोलिसी है भइया न समझ आई है न आएगी फ़िर भी थोडी राहत का इन्तिजाम मैंने किया है.
अगर आप फ्री एस ऍम एस भेजना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर जाइये फ़िर आपको रजिस्टर कराने को कहा जाएगा उसके बाद आप आराम से एस ऍम एस भेज सकते हैं वो भी एक दिन मे १०० तक.इन सब मे इस वेबसाईट वालों का फ़ायदा यह है की वे इसके साथ अपने विज्ञापन भेजते हैं पर इससे हमे क्या हमे तो फोकट के SMS से मतलब.इस्तेमाल कर के देखिये बता दूँ की यह सेवा पूर्णतः मुफ्त है वैसे मैं तो ऐसी फोकटिया सेवा की तलाश मे अक्सर रहती हूँ :-)
lovely kumari ka hindi computer blog.yhan aap computer se sambandhit jankari hindi me pa sakte hain.
Friday, June 6, 2008
span tag in html (learn html -20)
आज हम एक नए टैग के बारे मे जानेंगे इसे span टैग कहते हैं इसका इस्तेमाल तब होता है जब हम किसी एलेमेन्ट की एक जगह ,एक सी फोर्मातिंग करना चाहते हैं. This is a paragraph This is a paragraph This is a paragraph
(The <span> tag is used to group inline-elements in a document.)उदाहरण देखें
<p>This is a paragraph <span style="color:#0000FF;">This is a paragraph</span> This is a paragraph</p>
<p>
<span style="color:#00DD45;">
This is another paragraph
</span>
</p>
इसका आउट पुट यह है
This is another paragraph
इसके HTML aur XHTML सिंटेक्स मे कोई अन्तर नही होता.
(जिन्होंने html के शुरुवाती पाठ नही देखें हैं उन्हें इनसब मे समस्या आ सकती है ,पाठ देखने के लिए दर्पण मे जायें.हायपर टेक्स्ट मार्कउप लेंग्वेज के शुरूआती पाठों के लिए यहाँ निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें)
learn html -1
lovely kumari ka hindi blog
Monday, June 2, 2008
Attribute of option tag in a html form (learn html-19)
आज हम ओप्शन टैग के प्रमुख attribute के बारे मे जानेंगे.
1>. disabled ->(value = disabled)यह बताता है की किस ओप्शन को डिसेबल दिखाना है जब कोई वेब पेज लोड हो. (Specifies that the option should be disabled when it first loads).
2>.selected ->(value = selected)जिस विकल्प को सबसे उपर दिखाना है उसमे यह लिखा जाता है (Specifies that the option should appear selected).
3>.value ->(value = text)यह वह वेल्यू है जो हम सर्वर को भेजेंगे (Defines the value of the option to be sent to the server).
[Differences Between HTML and XHTML]
In HTML the <option> tag has no end tag.
In XHTML the option tag must be properly closed
learn html in hindi : hindi me computer language -lovely kumari ka hindi blog
Saturday, May 31, 2008
Option tag in a html form (learn html-18)
आज हम जिस टैग के बारे मे जानेंगे उसे ओप्शन टैग कहते है (यह भी फॉर्म टैग के साथ इस्तेमाल होता है ).यह तब इस्तेमाल होता है जब हमे किसी यूजर(मैं यह यूजर लिख लिख के तंग आ गई हूँ उपयोगकर्ता के अलावा कोई और शब्द हो जो इसकी जगह मे इस्तेमाल कर सकूं तो बताएं)को कई ओप्शन मे एक ओप्शन चुनने के लिए देना होता है.उदाहरण देखें
<select>
<option value ="NARAD">NARAD</option>
<option value ="BLOGVANI">BLOGVANI</option>
<option value ="CHITTHAJAGAT">CHTTHAJAGAT</option>
<option value ="HINDIBLOG">HINDIBLOG</option>
</select>
इसका आउट पुट यह है
इसके attributes के बारे मे अगली बार.lovely kumari ka hindi blog : yhan html sikhane ke liye aapka swagat hai.hindi me computer bhasha sikhen.yah blog html ki parat dar parat visleshan karata hai

